गुरुवार, 26 सितंबर 2019

सफलता की कुंजी | Safalta ki kunji (Key of Success)

आज हर मनुष्य अपने जीवन में सफल होना चाहता है अपने क्षेत्र में और मेरा माने तो हर मनुष्य को अपने जीवन में सफल होने का हक़ है| लेकिन सिर्फ चाह लेने से कोई सफल नहीं बनता है उसके लिए कुछ कार्य करने होते है, कुछ जीवन में त्याग करना होता है जब बात त्याग की आती हे तो लोग पीछे हट जाते है और यही कारन  है की लोग अपने जीवन में सफल नहीं हो पाते है|
आज हम बात करेंगे की अपने जीवन में कैसे सफल हो और वो कोन सी सफलता की कुंजी (Safalta ki kunji (Key of Success)) है जो हमारे जीवन को सफल बनाने में मदद करेगी,  और जो हम अपने जीवन में पाना चाहते है वो कैसे प्राप्त कर सकते है, सफलता क्या होती है इसके बारे में भी बात करेंगे |
Key of success, Safalta ki Kunji, Safalta ki chabhi, Safalta ki chabi
Image source: https://pixabay.com/

सफलता क्या हैं?

जब कोई व्यक्ति अपने जीवन में सफल होता है  तो वो अकेला ही सफल नहीं होता है उसके साथ-साथ और भी बहुत से लोग सफल होते है क्योंकि सफल व्यक्ति कभी भी अकेले अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ना चाहता है वो चाहता है की जैसे मेने अपने जीवन को सफल बनाया है वैसे ही मै दुसरो का जीवन सफल बनाने में उनकी सहायता करू और सफल व्यक्ति ऐसा करता भी है अगर आप अपने जीवन में सफल हो जाते है तो मैं यही चाहता हु की आप भी दुसरो को सफल होने में मदद करें जब हम सब एक साथ मिल कर सफल होंगे तब ही हमारी असली सलफता होगी |

सफलता छह (6 ) कुंजी | Safalta ki 6 kunji (6 Key of Success)

दोस्तों ये वो छह (6 ) सफलता की कुंजी है जिसे मैंने अपना कर अपने  जीवन में बदलाव पाये है अगर आप भी अपने जीवन में सफलता पाना चाहते हैं  तो आप भी इन छह सफलता की कुंजियों को अपना ले और अपने जीवन में सफल हो जाये और साथ ही दुसरो को भी सफल बनाने में मदद करे हर सफल व्यक्ति यही चाहता है की जैसे मै सफल हो गया हु वैसे ही दूसरे भी सफल हो, तो दोस्तों ज्यादा समय न लेते हुआ हम छह सफलता की कुंजियों पर बात करते हैं | 
1. आपके सपने क्या हैं  (What's your dreams)?
Dreams, What's your dreams, see dreams, Safalta ki kunji, Key of Success
Image source: https://pixabay.com/
अगर आप जीवन में सफल होना चाहते है तो आपके सपने क्या है पहले उसे पता कीजिए, मेरा तो ये मानना है
कि जिस व्यक्ति के पास सपने नहीं है उसका जीना ही बेकार हैं। हर व्यक्ति का कुछ न कुछ सपना होता है जिसे वो अपने जीवन में पाना चाहता हैं। कोई अच्छी नौकरी चाहता, कोई अपना घर खरीदना चाहता है, कोई अपना खुद का व्यापार करना चाहता है, कोई अमीर बनना चाहता है इत्यादि। ऐसे आपके भी कुछ सपने होंगे उनको एक जगह लिख लीजिए जब आप लिख लेंगे तो आपको स्पष्ट हो जाएगा कि आपको जीवन में किसी तरह की सफलता चाहिए।

2. लक्ष्य बनाये (Decide your goals)

Decide your goals, Make your goal
Image source: https://pixabay.com/
जो भी आपके  सपने है उसे एक नोटबुक में लिख लीजिए और उस पर एक-एक कर के तारीख डाल दीजिए आपको कौन सा सपना कब पूरा करना है, जब आप अपने सपनो पर तारीख डाल देते है तो वो लक्ष्य बन जाता है। जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य का होना बहुत ही जरूरी है अगर आप बिना लक्ष्य के जीवन में आगे बढ़ रहे है तो आप जीवन में कभी सफल नहीं हो सकते है लक्ष्य के बिना सफलता एक अधूरी कहानी हैं। तो आप अपने सपनों के साथ लक्ष्य बनाए और अपने जीवन में सफल हो।

3. योजना बनाये (Make a plan) अपने सपनो और लक्ष्य को पूरा करने के लिए 

Make a plan, plan your dreams, Safalta ki kunji, Key of Success
Image source: https://pixabay.com/
कोई  कार्य बिना योजना के संभव नहीं है किसी भी कार्य को करने से पहले हम योजना जरूर बनाते है ताकि उस
कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सके| तो जब बात हमारे सपनो की हो और खुद की सफलता केलए तो हमे बिना योजना के आगे नहीं बढ़ना चाहिए हमारी एक योजना होनी चाहिए की हम इस प्रकार अपने जीवन को सफल बनाएंगे, अगर आप बिना किसी योजना के आगे बढ़ रहे है तो आप कभी भी सफल नहीं हो सकते हैं | 

4. भरोसा रखे अपने सपनो पर (Trust on yourself & Dream)

Believe in yourself, Trust on yourself, Safalta ki kunji, Key of Success
Image source: https://pixabay.com/
जीवन को सफल बनाने में विश्वास का होना बहुत जरूरी है या आप कोई भी काम करे उस पर विश्वास आपको करना ही पड़ेगा तभी वो कार्य सफल हो पाएगा। अपने ऊपर विश्वास कैसे करे इसके ऊपर मैने एक ब्लॉग लिखा हुआ है आप उसे जरूर पढ़े ताकि आपको कभी भी विश्वास की कमी न हो| जब तक आप अपने लक्ष्य और सपनों पर विश्वास नहीं रखेंगे तब तक आप सफलता की सीढ़ियां नहीं चढ़ सकते। विश्वास रखे अपने ऊपर आप जरूर सफल होंगे।

5. दूरदृष्टि (Long Vision)

Vision, Durdristy, Long Vision, Safalta ki kunji, Key of Success
Image source: https://pixabay.com/
सफलता आपको एक रात में नहीं मिलती उसके पीछे बहुत मेहनत लगी होती और बहुत सारे जीवन में छोटे-
छोटे त्याग करना होता है और बहुत से लोग यही पर पीछे हट जाते क्यूकि वो अपने जीवन में त्याग नहीं करना चाहते है और सोचते है घर बैठ कर ही और मन में ही सफलता के बारे में सोचने से सफल हो जाऊगा| सफलता को प्राप्त करने केलिए बहुत समय देना पड़ता है कुछ लोग चाहते है मै रातों-रात सफल हो जाऊ और जब रातों-रात सफलता नहीं मिलती तो अपने सपनो को छोड़ देते है| इस मुश्किल भरे समय में आपकी दूरदृष्टि (Long Vision) ही काम आएगी और आपको सलफता की सीढ़ियां चढ़ने में मदद करेगी क्योकि जो सपने आपने देखे है वो आपके जीवन केलिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और उनको पूरा करने के लिए दूरदृष्टि (Long Vision) का होना बहुत ही जरुरी है थोड़ी सी परेशानियों से आप अपने सपनो से पीछे नहीं हट सकते हैं| 

6.कार्य करना 

ये सफलता की कुंजी का सबसे महत्वपूर्ण भाग है, आप कुछ भी कर ले लेकिन जब तक आप कार्य नहीं करगे तब तक आपको किसी भी काम में सफलता नहीं मिलेगी, बिना कर्म किये फल की प्राप्ति के बारे में सोचना ही गुनाह है, अगर आप सही कर्म कर रहे है तो आपको फल जरूर मिलेगा हो सकता है थोड़ी देर हो लेकिन फल तो मिलेगा ही|
Hand work, work, kary, start work, Safalta ki kunji, Key of Success
Image source: https://pixabay.com/
आप कितने भी सपने देखे, लक्ष्य बना ले, योजनाए बना लीजिए इत्यादि, लेकिन जब तक आप उस लक्ष्य को पाने केलिए कार्य नहीं करेंगे आप कभी भी अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकते हम जैसे बहुत सारे लोग यही पर आके असफल हो जाते है क्योंकि जितना कार्य हमे अपने सपनों केलिए करना होता है उतना हम नहीं करते है और बाद हम बोलते है की हम से ये नहीं हो पा रहा है और कभी-कभी तो हम दुसरो को भी यही सलाह दे देते है की यार इस काम में कोई सफलता नहीं है| हम ये नहीं बता पाते की जितनी मेहनत हमे करनी थी हमने नहीं किया है क्योंकि हमे खुद ही हमारी कमियों का पता नहीं होता है|

आप अपने लक्ष्य केलिए सही योजना बनाइए और उस पर विश्वास रखे और अपने ऊपर विश्वास करके एक  दूरदृष्टि (Long Vision) के साथ सही दिशा में कार्य करते रही आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है |

आशा करता हु आपको ये ब्लॉग "सफलता की कुंजी | Safalta ki kunji (Key of Success)" पसंद आया होगा और आपके जीवन में सफल होने में थोड़ी मदद मीलगी| आपको ये ब्लॉग कैसा लगा ये भी आप निचे कमेंट करके बता सकते है अपने जीवन से थोड़ा कीमती समय निकाल कर और ये भी बताए की आगे आपके लिए किस विषय पर लिखु|

धन्यवाद!

16 टिप्‍पणियां:

  1. I wanted to thank you for this excellent read!! I definitely loved every little bit of it. I have you bookmarked your site to check out the new stuff you post. Motivational

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुन्दर प्रस्तुति है हम आपको आग्रह करते है की आप इसी तरह ज्ञान देते है अच्छा लग सफता की कुंजी!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. Bahut Bahut Dhanywad aapka AVI Ji, Aapka sath raha to hum aise hi koshi karte rahege, agar aapke pass koi topic he to hume bata dijiye mai jarur likhuga us topic par. Thoda samay ki kami ke karan blog par content nahi aa pa rahe he lekin koshish puri he.

      Dhanywad!

      हटाएं

Please do not enter any spam link in the comment box.